संवाददाता कालिदास मुर्मू।
गोमिया/बोकारो (झारखंड)।
दिनांक 27/03/2024, गोमियां प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों ने बड़ी धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया। ललपनिया बस्ती, तिलैया, केरी, कसियाडीह में बड़ी हर्षोउल्लस के साथ सरहूल पर्व सम्पन्न हुआ। इस अवसर में ललपनिया बस्ती में आयोजित सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद महतो शामिल हुए।
यहां श्री महतो ने जाहेर थान में मत्था टेका और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्ध, के लिए शुभकामना की। ग्राम प्रधान सुंदरलाल मरांडी ने मुख्य अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया। महोत्सव में संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि संस्कृति एवं प्रकृति के संरक्षण में आदिवासियों का बड़ा योगदान हैं। प्रकृति की उपासक व रक्षक आदिवासियों प्रकृति की इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री महतो ने पारम्परिक सामूहिक सरहुल नृत्य में भाग लिया और ग्रामीणों के साथ मंदर बजाकर नृत्य किया। साथ में कोदवाटंड के मुखिया बब्लू हेंब्रम, संताली गयक सुनील मरांडी, तुलसी महतो व अन्य ने भी सामूहिक सरहुल नृत्य में शामिल हुए।