दानिएल मुर्मू ,
विशेष संवाददाता झारखंड।
रांची। दिनांक 07/04/2024 को राजू मुर्मू , अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया(API) के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना जारी किया कि राँची लोकसभा से रामहरि गोप अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया(API) के उम्मीदवार होंगे। आज API प्रदेश कार्यालय भुसुर तुपुदाना में राँची लोकसभा प्रभारी देव नाथ मुंडा के अध्यक्षता में बैठक हुई तथा यह निर्णय लिया गया।
इस बैठक में आधिकारिक तौर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के संयुक्त सचिव सुलेमान होरो, रामहरि गोप, जिला अध्यक्ष पंचम स्वांसी, जिला सचिव संदीप मुंडा, जिला कोषाध्यक्ष बाबूराम मुंडा, दीनदयाल लोहरा व अन्य उपस्थित रहे तथा लोकसभा के चुनाव के रणनीति तय किए गए।