संवाददाता गेंदालाल माकोडे़।
धामनोद (धार)। प्रदेश स्तरीय महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन के पदाधिकारियो की उपस्थित मे 31 मार्च 2024 रविवार को डाॅ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन रतलाम में जिला स्तरीय भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया।
महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन मध्यप्रदेश के संरक्षक रमेश मावी सेवानिवृत्त एडीजे, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय शंकरलाल कटारिया सेवानिवृत्त डीएससी और भीमसिह मोहनिया सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता जल संसाध, प्रदेश सचिव लूणा भूरिया सेवानिवृत्त अभियंता रक्षा मंत्रालय तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम बामनिय एसबीआई रिटायर्ड के मार्गदर्शन मे रतलाम जिला कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया। अध्यक्ष शंकरलाल भूरिया, उपाध्यक्ष दर्शन सिह डामोर और कालू भाबर, सचिव बद्रीलाल कटारिया, कोषाध्यक्ष भेरूलाल भवर सह कोषाध्यक्ष रामचंद किहोरी को समाज का उतरदायित्व सौंपा गया। संगठन के जिला संरक्षक कैलाश निनामा, डाॅ अभय ओहारी, अजय डामोर और ध्रवलाल निनामा को बनाया गया। नई जिला कार्यकारिणी का पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया गया, कार्यकारणी ने सब का आभार प्रकट किया।