संवाददाता मोनिका उसेंडी।
उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)। दिनांक 05/06/2024, कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनाया गया। पर्यावरण दिवस जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी दिलीप कुमार सिन्हा कोयलीबेड़ा एवं वन परिक्षेत्र के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व कोयलीबेड़ा ग्राम के सरपंच, वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में पौधारोपण कार्य किया गया। साथ ही वन एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी कराया गया तथा वन परिक्षेत्र कोयलीबेड़ा के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया गया।