संवाददाता विक्की बेदिया।
पतरातु, (झारखंड)। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 18 चैनगडा में 6 दिसंबर को रात तकरीबन 9 से 10:00 बजे लगभग अपने ही परिजन सुगातो देवी को अपने ही देवर नंदकिशोर बेदिया और देवरानी सुगंती देवी, अनीता देवी तीनों मिलकर जान से मारने की इरादे में चेहरे पर उबलता हुआ पानी डाल दिया। कुछ दिन पूर्व सुगातो देवी के छोटे बेटे की मौत होने और बड़े बेटे पागल होने का गम में अपने ही घर पर गाली गलौज करती थी, और मन ही मन में संतुष्टि कर लेती थी।
06 दिसंबर शुक्रवार रात को देवर वा देवर के दोनों पत्नियाँ कुरुर्ता भरी इरादों का अंजाम दिया, 7 दिसंबर सुबह 6 बजे पीड़िता सुगातो देवी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जया गया, साथ ही जिला प्रशासन के संज्ञान में दे दिया गया।सदर अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं होने के कारण तुरंत ही रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर नगर के महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की 7 दिसंबर को दिया गया आवेदन त्रुटि आने के कारण निरस्त किया गया फिर से 8 दिसंबर को महिला पुरुष दोनों मिलकर भदानी नगर प्रशासन को दिया गया। स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने में विलंब लगा रहे हैं, जिससे नगर के लोगों का कहना है यदि अगर दिए गए आवेदन पर उपरोक्त करवाई नहीं की गई तो हम महिला थाने को घेरा बंदी करेंगे।