संवाददाता -अशोक मुंडा।
रामगढ़, (झारखण्ड)। मीना देवी के पार्थिव शरीर को दान करने के बाद रामगढ़ के ओंकार मिशन के अनाथ बच्चों को कराया गया भोजन।
दिनांक 30/11/2024 को झारखंड के रामगढ़ जिला के छावनी परिषद अंतर्गत बुजुर्ग निवासी मीना देवी पति घुजा मुंडा उम्र लगभग 90 वर्ष जिनकी मृत्यु लगभग 15 से 16 दिन से रिम्स अस्पताल में इलाजरत के दौरान हो गई, उनकी मृत्यु के बाद परिवार जनों ने रामगढ़ टायर स्थित ओंकार मिशन में स्वर्गीय मीना देवी के फोटो में माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही ओंकार मिशन में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रात्रि भोजन करवाया गया। भोजन करवाने के बाद शोकाकुल परिवार जनों ने मीना देवी की आत्मा की शांति के लिए पुण्यतिथि मनाया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मन कुमार मुंडा, आशा देवी, मगनी देवी, आयुष मुंडा, लक्ष्मी कुमारी, पीयूष मुंडा, श्याम महतो और बहुत सारे लोग उपस्थित थे।