संवाददाता अशोक मुंडा
13/03/2025
दुलमी रामगढ़
बैठक में सरहुल पूजा समिति का हुआ गठन
रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड अंतर्गत कुल्ही गांव स्थित सरना स्थल में खूंटकट्टी आदिवासी सरना धर्म सभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुख देव मुंडा व संचालन चतुर मुंडा ने किया .बैठक में सर्व सम्मति से अगामी 1 अप्रैल को सरहुल पूजा सह महोत्सव धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया .साथ ही सफल संचालन को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया .जिसमे अध्यक्ष सुखदेव मुंडा,सचिव गंधारी मुंडा,कोषाध्यक्ष किसुन मुंडा के अलावा संदीप मुंडा,सुरेंद्र मुंडा,भूलेश्वर मुंडा,सीबू मुंडा, किटका पाहन,जय नंदन मुंडा,चंद्र दीप मुंडा, कजरू मुंडा,फूलचंद मुंडा,महेश मुंडा, तुनकु मुंडा आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.मौके पर रेंगटा पाहन,समेराम पाहन,राजकुमार करमाली,अनिल,ऋतिक, आर्यन आदि उपस्थित थे.