संवाददाता गेंदालाल माकोडे़।
धामनोद, धार। महानायक क्रांति सूर्य भगवान टंट्या भील की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम पर्यटन स्थल जोगी भड़क ब्लॉक नालछा जिला धार में 23 मार्च रविवार को किया गया। अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदा ताई भील धुलिया महाराष्ट जिन्होंने आदिवासी इस भारत देश के मूल मालिक है के लिये संघर्ष कर यह हक दिलाया, स्थानीय विधायक कालुसिंह ठाकुर, थावरचंद डामोर विधायक राजस्थान एवं जय कृष्ण पटेल, केशुभाई निनामा रतलाम, राजेन्द्र गामड़ सरदारपुर, जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा थे। मूर्ति का अनावरण धुलिया से आई नंदा ताई ने फीता काट कर किया। उपस्थित जन समुदाय को अतिथि गण के अलावा शिव दास धुलिया, आशीष चौहान भीम आर्मी धार, नानुराम भुरिया महेश्वर, भानु भुरिया जनपद सदस्य नालछा, ओंकार कटारे और ललित भील सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय विधायक धरमपुरी कालुसिंह ठाकुर ने टंट्या भील का मंदिर और धर्मशाला बनाने की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जामसिह निनामा, घनश्याम कटारा, सुनील गिरवाल, सुनील निनामा, अनिल मोहरे, राजेश भाबर,गोलु गिरवाल,पदम गिरवाल, सुरेश चौहान, दशरथ दांगी, अमिचंद कटारा, गोकुल कटारा, गेंदालाल कासदे , सुनील कटारा की समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता रीना मोर्य और गोलु गिरवाल के किया तथा आभार जामसिह निनामा द्वारा माना गया।