Type Here to Get Search Results !

Comments

पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

चतरा के समाजसेवी बबलू सागर मुंडा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल

संवाददाता अशोक मुंडा

18/03/2025

राँची झारखण्ड 

रांची के हरमू स्थित पार्टी के झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष चतरा जिला अंतर्गत बचरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय और केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा के द्वारा सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया गया |

सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से बबलू सागर मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल उरांव, अनीश, रतन महतो, रविन्द्र साव, दिनेश महतो, निखिल, राजा सिंह, उपेंद्र कुमार, बादल, सूरज, मुंशी महतो, संजय डे, मुरारी सिंह, अश्विनी सागर, विकास, मुकेश साहू, मनीष, अभय, सोनू, रोबिन मिंज, संतोष सिंह मुकेश झा, दीपक महतो,दिनेश महतो, शशिकांत सिंह, प्रशांत राम, बिट्टू, राजेश सिंह, राजन यादव,दिनेश महतो, पप्पू लाल चंद्रवंशी, छोटे लाल, सतीश पांडेय, गुरजीत सिंह, धीरज सिंह, विकास पांडेय, चुन्नूलाल यादव, विक्रांत मुंडा सहित सैकड़ों लोग रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा झामुमो परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। राज्य के लोगों के जनाकांक्षाओं को पूरा करने हेतु पार्टी और राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे झारखण्ड सरकार संकल्पित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our Services
यह वेबसाइट CG HOST द्वारा बनाया गया है। अगर आप भी किसी भी प्रकार की वेबसाइट सस्ते दामों में बनवाना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर।

ख़बर के नीचे विज्ञापन

Center 01 AD SPACE विज्ञापन