संवाददाता अशोक मुंडा
10/03/2025
रामगढ़ झारखण्ड
छतरमांडू स्थित समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित एनआईसी कक्ष में सदर अस्पताल रामगढ़ में आयुष्मान भारत/आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का चयन हेतु दक्षता जांच का आयोजन किया गया।
25 कंप्यूटर ऑपरेटर एवं 10 सीनियर एग्जीक्यूटिव पद हेतु अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
जांच के दौरान मुख्य रूप से सयुंक्त निदेशक (आईटी) सह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद, प्रशासक नगर परिषद रामगढ़ मनीष कुमार, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर पल्लवी कौशल, चिकित्सा पदाधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय डॉ विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।