संवाददाता अशोक मुंडा
10/04/2025
रामगढ़ झारखंड
रामगढ़ के मांडू प्रखंड के करमा उतरी के जतरा टांड में पांच दिवसीय श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया हैं, गाँव के महिला पुरुष, युवा बच्चे बूढ़े सभी प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुबह 6:00 कलश जल शोभायात्रा के लिए प्राचीन मंदिर टूटी झरना पहुंचे और वहां से कलश में जल भरकर वापस अपने गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे,जहाँ पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें,भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की 9 वर्ष 2 माह की कथा वाचिका बाल विदुषी अनुष्का पाठक के द्वारा 5 दिनों तक कथा कही जाएगी,
श्री श्री 1008 हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रसाद महतो, पेयजल स्वच्छता एवं मध् निषेध मंत्री झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एवं सम्मानित अतिथि राजीव कुमार सिन्हा महाप्रबंधक ccl कुजू क्षेत्र, अतिथि रामेश्वर मुंडा परियोजना पदाधिकारी सीसीएल सौंदा डीह हेंदेगीर, पवन कुमार परियोजना पदाधिकारी सीसीएल करमा प्रोजेक्ट, तपेश्वर महतो जिला पार्षद मांडू भाग 4, सरोज कुमारी मुखिया करमा उतरी, खगेश्वर महतो मुखिया करमा दक्षिणी , रामसेवक महतो मुखिया छोटकी डंडी, मुखिया छोटकी डुडी, रामेश्वर महतो सेल अध्यक्ष करमा, संजय कुमार महतो पंचायत समिति करमा उत्तरी, नमिता देवी पंचायत समिति करमा उतरी, मोहित महतो उप मुखिया करमा दक्षिणी, रीता देवी उप मुखिया करमा उतरी एवं समस्त सम्मानित धर्म प्रेमी एवं
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा शोभायात्रा में राम प्रतिष्ठा यज्ञ के अध्यक्ष नरेश मुंडा, सचिव मोहरलाल महतो कोषाध्यक्ष महादेव मुंडा उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, सह सचिव बृजलाल महतो, सह कोषाध्यक्ष सुभाष मुंडा और समिति के सदस्य और हजारों महिला पुरुष शामिल थे,