संवाददाता -जगतु मुंडा
08/04/2025
दुलमी रामगढ़
सरहुल मिलन समारोह सह शोभायात्रा को लेकर दुलमी बजार टांड मे आदिवासी समाज के द्वारा एक बैठक किया गया, बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार दिए एवं सर्व सहमति से निर्णय लिया कि आने वाले 19अप्रैल 2025 को दुलमी बजार टांड मे सरहुल मिलन समरोह का आयोजन किया जाएगा और झारखण्ड के प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जाऐगा,
बैठक के अध्यक्षता चुरामन मुंडा जी ने किया झारखण्ड के प्रकृति पर्व सरहुल दुलमी बजार टांड मे मनया जाएगा दुलमी के सभी समाज को आमंत्रण किया जाएगा और सभी पंचायत के पहान और पहनायन को समाज सेवी को सरहुल मिलन समरोह मे आमंत्रण कर प्रकृति पाव सरोल महोत्सव को धूमधाम से प्रखंड में मनाया जाएगा,
मौके पर अध्यक्ष, देवन्द्र महली, सचिन कृष्णा करमाली, कोषाध्यक्ष, बीरबल करमाली, उपाध्यक्ष, चुरामन मुंडा, उपसचिव, अजय मुंडा, उपकोषाध्यक्ष, राजदीप कुमार ,झूमर टीम मंत्री, नागेंद्र महली, मेहन्द्र मुंडा, मेलीलाल मुंडा, देव मुंडा, छटू गझू, गोपाल करमाली, मनोज मुंडा, रोहित कुमार, एवं जगतु मुंडा मौजूद थे