संवाददाता,देवेंद्र सिंह भिलाला दिनांक06/04/2025 जिला राजगढ़/मध्य प्रदेश
सारंगपुर/मामला है सारंगपुर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कचरिया पुरोहित का यहां पर 12 जुलाई 2023 की रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा पूर्व सरपंच बने सिंह परमार बुजुर्ग दंपति की हत्या कर डकैत गीरोह 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, 10 लॉख रुपए नगद और दौ बंदूक की डकैती कर ले गए थे | इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए एसपी. को शीघ्र कार्रवाई करने को हुए कहा था | घटना के ढाई साल बाद पुलिस की पड़ताल रंग लाई अब जाकर आरोपी पकड़े गए हैं पूछताछ में ज्ञात हुआ है पचोर/कंजरपुरा निवासी बसंत कंजर की बहन काचरिया पुरोहित गांव के निकटतम किठौर गांव में रहती है बसंत पैसे के लेनदेन के लिए वहा जया करता था उसने मिलकर वारदात को अंजाम दिया, उसे ज्ञात हुआ कि पूर्व सरपंच परमार सोना-चांदी की रकमों को गिरवी रखकर रुपए दिया करते है | इसी के लालच में आरोपियों ने गीरोह बनाकर डकैती की एवं हत्या करते हुए लूट को अंजाम दिया | पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उक्त माल हमने पचोर के एक व्यापारी महेश सोनी को उक्त माल बेचा गया है | फिर क्या था कड़ीया जुड़ती गई और गीरोह पकड़ाता चला गया | व्यापारी महेश सोनी ने रात में डकैती का माल खरीदा था |पुलिस को शक है की उक्त व्यापारी महेश सोनी ग्राम-कड़िया के लोगों से भी चौरी का माल खरीदता था | पकड़े गए आरोपियों में बसंत कंजर, चिंटू कंजर, दुर्गेश कंजर निवासी कंजर पूरा पचोर, सावित्री पति महेश कंजर जिला छबड़ा राजस्थान, हाल मुकाम कुंभराज जिला गुना, माल व्यापारी महेश पिता देवीलाल सोनी पचोर को पकड़ा है | बंदूक को बसंत कंजर ने पत्थर बांधकर कुआं में फेंक दी थी पुलिस ने उक्त बंदूक को कुऐ से बरामद किया है | उक्त मामले की बारीकी से जांच करने एसडीओपी कल पचोर आए थे खबर लिखे जाने तक माल आरोपी सोने के घर और भी तलाशी अभियान जारी है | एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि हमारी 8 टीम ने 21 दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश के पांच जिलों में लगातार ऑपरेशन जारी रखा और आरोपीयों तक पहुंची | उक्त घटना में चार आरोपी और फरार बताए जा रहे हैं |