संवाददाता अशोक मुंडा
10/04/2025
रामगढ़ झारखंड
दुलमी प्रखंड के पोटमदगा पंचायत में आदिवासी बिरसा क्रांति सेना के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया सरहुल महापर्व, गांव की महिला पुरुष अपने आदिवासी रीति रिवाज एवं रूढ़िवादी विधि व्यवस्था के तहत अपने सरना स्थल पर पहुंचे और वहां के पाहन सुदी पाहन द्वारा मुर्गे की बलि देकर पूजा कर गांव के खुशहाली एवं शांति के लिए प्रार्थना भी की गई, सरहुल में गांव के महिला पुरुष युवा बुजुर्ग सभी मिलकर एक साथ नृत्य भी किया,
सरहुल पर्व प्राकृतिक संरक्षण एवं संस्कृति बचाए रखने की शक्ति देता है,
सरहुल पर्व में पंचायत के मुखिया रंजू देवी ने कहा की हम सभी आदिवासी भाई बहनों को अपने संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और प्रकृति की रक्षा के लिए है हमेशा एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलित बना रहे और इन्होने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से गांव पंचायत में आपसे प्यार और सौहार्द बना रहता है,
मौके पर उपस्थित सरहुल पर्व महोत्सव के अध्यक्ष सुनील मुंडा सचिव दीपक महली कोषाध्यक्ष -देवचरण मुंडा पहान पुजारी सूधी पहान मुख्य अतिथि रंजू पाहन मुखिया , अनिता देवी पंचायत समिति वरिष्ठ अतिथि महेन्द्र महली, दिलरंजन भगत, प्रकाश महली, बीरबल करमाली, देवेंद्र महली, असेश्वर पाहन, संजय महली,बुद्धदेव मुंडा, अजयधर मुंडा और बहुत सारे महिला पुरुष शामिल थे,