HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

राजस्व ग्राम भबराना ए को ग्राम पंचायत बनाने हेतु भाजपा मंडल भबराना ने सोपा तहसीलदार को ज्ञापन

संवाददाता नाथूलाल सालवी 

दिनांक - 22/04/2025

सलूंबर - सलूंबर जिले की ग्राम पंचायत भबराना जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। पूर्व में अलग से राजस्व गांव नहीं होने के कारण भबराना ए को ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव नहीं भेजा जा सका। बाद ग्राम पंचायत भबराना से अलग करके भबराना ए राजस्व गांव बनाया गया है।अब इसे ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेजी से उठ रही हे। 


लोगो की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार झल्लारा को इस बात से अवगत कराकर यथाशीघ्र राजस्व गांव भबराना को ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर आगे भेजने की मांग की गई। जिससे राजस्व गांव भबराना ए को ग्राम पंचायत का दर्जा मिल सके। मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह सरपंच केशव लाल मीणा उप सरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंह लैंप्स अध्यक्ष नाथू सिंह महामंत्री महेंद्र सिंह गोपावत शंभू सिंह गंभीर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथू सिंह प्रताप सिंह नाथू लाल सालवी निलेश कलाल सज्जन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment