जिला संवाददाता बीएल चौहान।
धार। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर समग्र जैन समाज का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। जुलूस में दिगंबर, श्वेतांबर समाज के सभी घटक के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। चल समारोह समापन के पश्चात मंदिरों में भगवान अभिषेक हुए और स्थानक में धर्म उपदेश भी हुए। चल समारोह में भगवान के दो रथ भी आगे आगे चल रहे थे। स्थान-स्थान पर भगवान की आरती उतारी गई।
कई स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्थाएं भी धर्म बंधुओं ने की थी। मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया की जुलूस में महिलाएं केसरिया वस्त्र व पुरुष सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर में अभिषेक के दौरान भगवान के अभिषेक करने की दो बोली का लाभ सुरेशचंद्र रूपेश कुमार बड़जात्या एवं शिवानी विजय कुमार रावका ने लिया। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं वह पुरुष महावीर स्वामी के उपदेश अहिंसा का नारा जोर-जोर से लगा रहे थे। संध्या को मांगतुगगिरी तीर्थ पर भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा हुई। यहां पर भगवान महावीर को पालना झूलने के लिए नए पालना लाया गया जिसकी बोली का लाभ जेनिशा ग्रुप को मिला। अंत में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्रेणिक गंगवाल ने धर्म बंधु का स्वागत किया। आभार सचिव संजय छाबड़ा ने माना। अतिथियों का स्वागत प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नरेश गंगवाल ने किया।